दिल्ली के कल्याणपुरी में स्थित बांस मंडी में लगी भीषण आग

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित मार्केट में बुधवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकलकर्मियों की गाड़ी पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया है। फायर सर्विस के एडीओ मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को खत्म करने के बाद हम सर्च आपरेशन चलाएंगे।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जैकेट बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई थी। मिली जानकारी के अनुसार सीलमपुर पुलिस थाने के पास एफ-ब्लाक में पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्कूल के सामने स्थित कारखाने में शनिवार को शाम 7.45 बजे आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 16 गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने अभियान चलाकर पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

शनिवार को ही दिल्ली के जहांगीरपुरी की तोमर कालोनी आग लग गई थी जिसमें एक मौत भी हो गई। वहीं शुक्रवार को दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक गैस रीफिलिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकानदार ने भागकर किसी तरह से जान बचाई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान एक सिलिंडर में धमाका होने से पांच दमकलकर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही दो स्थानीय लोग भी चपेट में आकर घायल हो गए।दमकल की छह गाडियों ने करीब सवा दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान सिलिंडर में धमाका होने से आसपास के चार दुकानों और पार्क कई बाइक और स्कूटी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त दुकानदार बड़े एलपीजी सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भर रहा था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें