दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी तीन मंजिला इमारत, एनडीआरएफ और पुलिस के साथ अन्य महकमों की टीम मौके पर

Facebook
X
WhatsApp

राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में सोमवार की दोपहर एक बिल्डिंग गिर गई। साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन बिल्डिंग के ढहने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि इस गिरी बिल्डिंग के मलबे के नीचे कुल सात मजदूर दब गए हैं। इन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि ये हादसा बेहद दुखद है। ज़िला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा है। मैं ख़ुद घटना से सम्बंधित हर जानकारी ले रहा हूँ।

बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलने पर दक्षिण पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया। फिलहाल बिल्डिंग में फंसे तीन मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल अग्निशमन विभाग के अलावा अन्य महकमों के अधिकारी और बचाव टीम मौके पर लगी हुई है। अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर लगी हुई हैं। इनसे बचाव कार्य जारी है।

बताया जा रहा है कि ये तीन मंजिला बिल्डिंग है, पुलिस और निगम की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जो बिल्डिंग गिरी है उसकी रिपेयरिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। साउथ कैंपस इलाके में काफी संख्या में पढ़ने वाले छात्र रहते हैं। जानकारी में आया कि इमारत की मरम्मत का काम चल रहा था।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान का कहना है कि इमारत डेंजर जोन में थी, निगम ने 31 मार्च को इस पर नोटिस चिपकाया था, पत्र की कॉपी हमारे पास है। हमारी जानकारी में आया है कि 2-3 लोग अंदर फंसे हैं। निगम के लोग राहत कार्य में लगे हैं।
बताया जा रहा है कि ये काफी पुरानी बिल्डिंग है। बिल्डिंग के मालिक ने एक ठेकेदार को इसकी मरम्मत का काम दिया हुआ था, कई मजदूर लगे हुए थे और काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें