दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने खुद को बीआर आम्बेडकर की पूजा करने वाला भक्त क्यों कहा

Facebook
X
WhatsApp

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 25 फरवरी से 12 मार्च तक समाज सुधारक बीआर आम्बेडकर के जीवन पर आधारित एक नाटक के बड़े पैमाने पर मंचन का आयोजन करेगी.

इससे पहले, इस नाटक का मंचन पांच जनवरी से किए जाने की योजना थी, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19  के मामलों में बढ़ोतरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. केजरीवाल ने बताया कि अभिनेता रोनित रॉय बाबा साहब बीआर आम्बेडकर की भूमिका निभाएंगे. इस नाटक का मंचन घूमने वाले यानि 40 फुट के आकार के रिवाल्विंग स्टेज पर किया जाएगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, कि ‘‘यह इस स्तर पर दुनिया में संभवत: सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा.’’ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वयं को आम्बेडर का ‘‘भक्त’’ बताया और कहा कि वह उनकी पूजा करते हैं, क्योंकि उन्होंने गरीब के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया. नाटक का मंचन रोजाना शाम चार बजे और शाम सात बजे किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस नाटक के लिए टिकट नि:शुल्क दिए जाएंगे, लेकिन सीट की सीमित संख्या के कारण उन्हें पहले से उन्हें बुक कराना होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबेडकर नाटक का मंचन सभी के लिए मुफ्त होगा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इसका आयोजन किया जाएगा. मगर मुफ्त का मतलब सीधे जाना नहीं है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें