दिल्ली : पति को ‘I Love You’ मैसेज भेज अधेड़ उम्र की महिला 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके की एक सोसाइटी में मंगलवार को एक 52 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर अपनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुखर्जी नगर थाना क्षेत्र के निरंकारी कॉलोनी निवासी नेहा (52) ने मंगलवार शाम अपनी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उसे घायल हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नेहा उस बिल्डिंग में अपने पति धरम वर्मा के साथ रह रही थी। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है, जो अमेरिका में रहते हैं।

पुलिस ने कहा कि दंपति अलग होने की मांग कर रहे थे और छत से कूदने से पहले नेहा ने अपने पति को “आई लव यू” मैसेज भेजा था। जब नेहा बिल्डिंग से कूद रही थी उसी वक्त उसका पति अपनी कार से सोसायटी में दाखिल हुआ था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिल्ली पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन और सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। महिला के बेटे और बेटी के दिल्ली पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और परिवार से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें