दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा 412 लोगों ने तोड़ा दम, मिले 25219 नए केस

Facebook
X
WhatsApp

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। यहां रोजाना 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 412 लोगों की कोविड के कारण मौत हुई है। यह एक दिन में हुई मौत की अबतक की सबसे ज्यादा संख्या है। लगातार दसवें दिन राजधानी में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 25,219 नए संक्रमित मिले हैं। कल की तुलना में आज मिले नए मरीजों की संख्या में लगभग दो हजार की कमी आी है। शुक्रवार को संक्रमण के 27,047 नए मामले सामने आए थे। वहीं इस अवधि के दौरान 412 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या शुक्रवार की तुलना में ज्यादा है। कल वायरस की वजह से 375 लोगों की मौत हुई थी।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें