दिल्ली विधानसभा का मानसूत्र सत्र 29 जुलाई से होगा शुरू, सिर्फ दो दिन का रहेगा ये सेशन

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया था, लेकिन इसकी जानकारी शनिवार को अधिकारियों के द्वारा दी गई। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सातवीं विधानसभा के दूसरे सत्र का दूसरा चरण 29 और 30 जुलाई को आयोजित होगा। आपको बता दें कि इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही 12 मार्च को स्थगित कर दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय सत्र में कोविड प्रोटोकॉल का बहुत ही सख्ती से पालन किया जाएगा। विधानसभा के सदस्यों को अपने साथ कोरोना की नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट लेकर आनी होगी। साथ ही सदन में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

वहीं दूसरी तरफ संसद के मानसून सत्र की शुरुआत भी 19 जुलाई से हो रही है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह पहला सत्र होगा। विधानसभा का सत्र हंगामेदार होने के आसार दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र के काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

दरअसल, इन दो दिनों में विधानसभा के अंदर दिल्ली सरकार जहां अपनी कामकाज को लेकर आगे बढ़ेगी। कोविड प्रबंधन को लेकर अपनी चर्चा करेगी वहीं विपक्ष कोरोना के दौरान ऑक्सीजन की कमी, बसों के रखरखाव, वकीलों की नियुक्ति मामले में घेरने की तैयारी कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें