दिल्ली सरकार होम आइसोलेशन वाले मरीजों को घर पर पहुंचाएगी ऑक्सीजन , सरकार ने नया सिस्टम किया विकसति

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली में होम आइसोलेशन में रह रहो कोरोना मरीजों को लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़ा कमद उठाया है. कोरोना मरीजों के लिए दिल्ली सरकार आपात स्थिति में घर पर ही ऑक्सीजन पहुंचाएगी. होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर सुचारू रूप से मिल सके इसके लिए दिल्ली सरकार ने एक सिस्टम विकसित किया है. सरकार के इस कदम से अस्तपतालों में भीड़ कम हो सकती है.

होम आइसोलेशन में रह रहे जिन मरीजों के लिए ऑक्सीजन चाहिए, वो दिल्ली सरकार के पोर्टल (https://delhi.gov.in) पर आवेदन दे सकते हैं. आवेदन के साथ फोटो, आधार कार्ड और कोरोना संक्रमित रिपोर्ट भी अपलोड करना पड़ेगा. अगर मरीज ने सीटी स्कैन करवाया है तो उसकी रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करें.

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद डीएम कोरोना मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाएंगे. बाद में जरूरत पड़ने पर इसे रीफिलिंग प्लांट से सिलेंडर रीफिल करवाने का पास भी दिया जाएगा.

बता दें कि मौजूदा वक्त में दिल्ली में 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं. कोरोना मरीजों की की गंभीरता को देखते डीएम को यह तय करने का अधिकार दिया गया है कि किस मरीज को जल्द ऑक्सीजन की जरूरत है.

स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली के हर जिले के लिए 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का कोटा तय कर दिया है. दिल्ली सरकार की कोशिश है कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को घर पर ही सुविधा दी जाए जिससे कि अस्पतालों में भीड़ कम हो.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें