दिल्ली हाईकोर्ट के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना बुधवार सुबह की है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आज हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर तैनात कांस्टेबल आज सुबह ड्यूटी ज्वाइन करने आया और कुछ देर बाद उसकी जान जाने के बारे में जानकारी मिली। मृतक कांस्बेटल की पहचान टिंकू राम के तौर पर हुई है। वो मूल रूप से राजस्थान के अलवर शहर के रहने वाले थे।
नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट डीसीपी, दीपक यादव ने कहा है कि शुरुआती जांच से लगता है कि अलवर के रहने वाले 30 वर्षीय कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी है। उन परिस्थितियों के बारे में पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, जिनमें उनको यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया है कि बॉडी के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में सभी पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है।









