UP Weather Alert: फिलहाल नहीं थमेगी वर्षा, कई जिलों में अलर्ट जारी, गरज-चमक और वज्रपात की बड़ी चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश मौसम को बड़ी खबर सामने लेकर में मानसून (Monsoon) एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के बावजूद वहां से लगातार बढ़ रही मानसूनी नमी और मजबूत हुई मानसून ट्रफ (Monsoon Trough) की वजह से पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज बना हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 21 जुलाई 2026 को प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी वर्षा का यही दौर जारी रह सकता है।

UP Weather Alert: पूर्वी और पश्चिमी UP में तेज वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों भागों में अच्छी-खासी वर्षा होने के आसार हैं। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात क अलर्ट है। लगातार हो रही वर्षा के कारण से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में सबसे अधिक वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और जालौन समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सबसे ज़्यादा संभावना जताई गई है।

Also Read –Sikkim News: सिक्किम टनल हादसा, निर्माणाधीन सुरंग में मजदूर फंसे, 8 की मौत, संख्या की पुष्टि जारी

इसके साथ ही प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी तेज वर्षा के आसार हैं।

आकाशीय बिजली और वज्रपात का भी खतरा

वर्षा के साथ कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात (Lightning) की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं सहित कई जिलों के लोगों को खासतौर से सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटे में कई जिलों में रिकॉर्ड वर्षा

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा वर्षा बहेड़ी, बरेली में 174 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मुहम्मदी, खीरी में 160 मिलीमीटर, बिलासपुर, रामपुर में 152.4 मिलीमीटर, पुवायां, शाहजहांपुर में 150.3 मिलीमीटर, महसी, बहराइच में 127 मिलीमीटर, भिनगा, श्रावस्ती में 122 मिलीमीटर और हसनगंज, उन्नाव में 119 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही वर्षा से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

गिरेगा पारा, उमस से राहत

मौसम विभाग का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा के कारण आने वाले दो से तीन दिनों तक प्रदेश का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार वर्षा के कारण जलभराव और स्थानीय स्तर पर परेशानी भी बढ़ सकती है।

Also Read- CJP Parliament March Timeline: बैरिकेड टूटे, गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज, CJP प्रोटेस्ट के पहले दिन की पूरी टाइमलाइन

25 July तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 जुलाई तक ज़्यादातर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा और Orange Alert रहेगा। इसके बाद 23 और 24 जुलाई को भी कई जिलों में भारी वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी।

वहीं, 25 जुलाई तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी रहेगा।

लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी की जा रही चेतावनियों का पालन करें। जिन जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की आशंका है, वहां खास सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें