Sikkim Tunnel Landslide: सिक्किम में मौत का तांडव! लैंड स्लाइड से बंद हुई टनल, 7 मजदूरों की मौत, 20 फंसे

Facebook
X
WhatsApp

Sikkim Tunnel Landslide: सिक्किम के नामची जिले में एक निर्माणाधीन टनल के बाहर हुए भूस्खलन के बाद करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए। हादसे के बाद से ही फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए लगातार खोज और बचाव अभियान (Search and Rescue Operation) चलाया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

Sikkim Tunnel Landslide: टनल के अंदर फंसे थे करीब 27 मजदूर

यह हादसा नामची जिले में स्थित सामरदुंग-मामरिंग टनल (Samardung-Mamring Tunnel) में हुआ। बताया जा रहा है कि टनल के बाहर भूस्खलन (Landslide) होने के बाद इसका प्रवेश रास्ता मलबे से पूरी तरह बंद हो गया। इसी वजह से टनल के अंदर काम कर रहे करीब 27 मजदूर फंस गए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर दी गईं।

Also Read –CJP Parliament March Timeline: बैरिकेड टूटे, गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज, CJP प्रोटेस्ट के पहले दिन की पूरी टाइमलाइन

7 लोगों की मौत की पुष्टि

ताजा जानकारी के अनुसार, नामची जिला प्रशासन ने हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को सिंगतम जिला अस्पताल (Singtam District Hospital), एसटीएनएम अस्पताल, गंगटोक (STNM Hospital, Gangtok) और नामची जिला अस्पताल (Namchi District Hospital) ले जाया गया है। प्रशासन की ओर से मृतकों के शवों को अस्पतालों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मीथेन गैस की आशंका से बचाव अभियान में मुश्किल

रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) के दौरान सबसे बड़ी चुनौती टनल के भीतर मौजूद मीथेन गैस (Methane Gas) को बताया जा रहा है। आशंका है कि टनल के अंदर मीथेन गैस मौजूद हो सकती है। गैस के संभावित असर के कारण बचाव अभियान में शामिल टीमों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, गैस के संभावित प्रभाव की वजह से कई बचावकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ने की बात सामने आई है।

कई विभाग मिलकर चला रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन

नामची जिला प्रशासन की अगुवाई में बचाव अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में एनएचपीसी (NHPC) के अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीमें शामिल हैं। सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

Also Read –Daylight Saving Time Explained: डेलाइट सेविंग टाइम क्या है? अमेरिका में घड़ियां बदलने की परंपरा क्यों हो सकती है खत्म

स्थिति पर नजर रखे है एसएसडीएमए

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) भी पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी की जा रही है। सामरदुंग-मामरिंग टनल में भूस्खलन के बाद बंद हुए प्रवेश मार्ग को खोलने और अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें