दिल्ली हाई कोर्ट में वकील है नोएडा की ‘गालीबाज’ महिला, गेट खोलने में देरी होने पर गार्ड से की थी अभद्रता

Facebook
X
WhatsApp

नोएडा में श्रीकांत त्यागी के बाद एक महिला का गाली देते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर रविवार को वायरल हो गया। दो मिनट 19 सेकंड के वीडियो में महिला सिक्योरिटी गार्ड को बार-बार गाली दे रही है और कई बार धक्का भी दे रही है।

घटना के दौरान नशे में थी महिला
शनिवार शाम साढ़े पांच बजे हुई इस घटना के दौरान महिला के नशे में होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि हिरासत में भी वह अपनी ही गाड़ी में गई और खुद ड्राइव कर रही थी। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट में वकील है आरोपित भाव्या राय
आरोपित महिला की पहचान भाव्या राय के रूप में हुई है, जो दिल्ली हाई कोर्ट में अधिवक्ता है। पूछताछ में सामने आया है कि जेपी सोसायटी में गार्ड ने गेट खोलने में देरी की, तो महिला उस पर गुस्सा हो गई और गालियां देने लगी।

पहले भी सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी कर चुकी है महिला
अन्य लोगों ने गाली देने से रोका तो उनको भी गाली दी। उसने बिहारी शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली दी। इतना ही नहीं, उसने गार्ड का कालर पकड़कर कई बार धक्का दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला पूर्व में भी दो बार सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता कर चुकी है, लेकिन शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची थी।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आरोपित महिला हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित है। कुछ दिन पहले उसका आपरेशन भी हुआ है। कैंसर का भी उपचार चल रहा है। पीड़ित गार्ड की शिकायत पर महिला के खिलाफ पांच धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

श्रीकांत त्यागी ने भी दी थी गाली
इससे पहले ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का महिला को गाली देते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें