दीया मिर्जा अपनी सौतेली बेटी के जन्मदिन पर हुईं इमोशनल, बोलीं ‘Thank You’

Facebook
X
WhatsApp

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपनी बेटी समायरा रेखी को जन्मदिन की बधाई बेहद खास अंदाज में दी है. अपने टीन्स में प्रवेश कर चुकीं समायरा की एक तस्वीर शेयर करते हुए दीया ने समायरा के नाम एक प्यारा नोट भी लिखा है, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो चुका है. आपको बता दें कि समायरा रेखी, दीया मिर्जा के पति वैभव रेखी और उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं. दीया मिर्जा अपनी सौतेली बेटी के बेहद करीब हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती भी रहती हैं।

जन्मदिन के मौके पर दीया मिर्जाने समायरा की ब्लैक टॉप में एक तस्वीर शेयर की है और इंस्टाग्राम पर इसे एक इमोशनल नोट के साथ शेयर किया है. दीया ने कैप्शन में लिखा, ’13वां जन्मदिन मुबारक हो हमारी प्रीसियस गर्ल. अपना दिल और घर मेरे लिए ओपन करने के लिए थैंक यू, ये सिर्फ तुम कर सकती थी. तुम बहुत स्पेशल हो सैम और मैं अपनी बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ सीखने और बड़ी होते हुए बिताना चाहती हैं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं. अपना प्यार हमेशा ऐसे ही देते रहो.’ आपको बता दें कि दीया मिर्जा पहले भी कई बार शेयर कर चुकी हैं कि समायरा उनके लिए कितनी स्पेशल हैं।

download13 18

समायरा पिछले साल अपने पिता वैभव रेखी और दीया मिर्जा की शादी में भी शामिल हुई थीं. डॉटर्स डे के मौके पर दीया ने समायरा को एक हैप्पी फैमिली पिक्चर के साथ विश किया था. इस तस्वीर में सभी पीले आउटफिट में नजर आ रहे थे. वहीं, इस तस्वीर के साथ दीया मिर्जा ने लिखा था- हैप्पी डॉटर्स डे स्वीटहार्ट, हम तुम्हारे बहुत आभारी हैं.’ दीया मिर्जा और समायरा कई बार एक जैसे आउटफिट में भी नजर आते हैं. दीया मिर्जा उनके साथ कभी डांसिंग वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हनीमून पर भी साथ गई थीं समायरा
पहले भी कई बार वो समायरा के साथ डांस करते या मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं. यहां तक कि समायरा, वैभव और दीया मिर्जा की हनीमून में भी मालदीव्स उनके साथ गई थीं. तब भी एक्ट्रेस ने कई शानदार तस्वीरें शेयर की थीं. इस दौरान ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी अनाउंस किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें