दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, ट्रामा सेंटर में थी भर्ती; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ कमिश्नरेट के दुबग्गा कोतवाली अंतर्गत 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता छात्रा की 14 दिन बाद ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।मौत से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने दुबग्गा के आईआईएम रोड स्थित पावर हाउस चौराहे पर शव रख प्रदर्शन करने का प्रयास किया।परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही सहित कई गंभीर आरोप लगाये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक बरावन कलां निवासी 14 वर्षीय छात्रा की टांडखेड़ा जेहटा गांव निवासी प्रियांशु यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद मिलने जुलने का दौर शुरू हुआ। 5 मई को गांव के पास ही कोचिंग जाते समय प्रियांशु ने किशोरी को मिलने के लिए आम्रपाली योजना में बुलाया। जहां खाली प्लॉट में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारापीटा। वहीं दुष्कर्म के बाद आरोपी प्रियांशु किशोरी को वहीं छोड़कर भाग गया। 6 मई को किशोरी की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इस दौरान उसे अत्याधिक रक्तस्राव होने लगा। इसकी जानकारी किशोरी के मां को हुई। तो उसने पूछताछ की। तब किशोरी ने पूरी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह के मुताबिक 6 मई को किशोरी के परिजन थाने पहुंचे थे। जहां लिखित शिकायत की।

जिसके आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एकट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। उसी दिन आरोपी प्रियांशु यादव को हिरासत में लिया गया था। सख्ती से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। वहीं किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक अस्पताल से दो दिन पहले किशोरी की स्थिति में सुधार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। सोमवार तड़के उसकी अचानक तबियत और खराब हो गई।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवारीजनों का आरोप है कि वारदात में प्रियांशु के साथ दो और युवक थे। जिनको पुलिस बचा रही है। इसकी जानकारी भी परिवारीजनों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे परिवारीजनों व ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा ने परिजनों को समझा.बुझाकर शांत कराया।प्राभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमॉर्टम हुआ है।पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें