रायबरेली: स्थानीय पुलिस द्वारा 7:00 बजे सुबह भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलखारा बाजार में एक देशी शराब की दुकान (सरकारी) से आरोपीगण साजन पुत्र शिवरतन निवासी बरारा बुजुर्ग थाना गदागंज रायबरेली, व रामप्रसाद पुत्र हीरालाल निवासी गौरा उबरनी थाना जगतपुर रायबरेली शराब चोरी करके भाग रहे थे जिन्हे ग्रामीणों द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी साजन पुत्र शिवरतन उपरोक्त द्वारा अवैध शस्त्र से फायर कर दिया गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जिनके कब्जे से 01 अदद तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस व 01अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 142 पौवा देसी शराब बरामद हुई है ।
इस संबंध में वादी आशीष जयसवाल पुत्र मूलचंद जयसवाल निवासी बेलखारा बाजार थाना भदोखर रायबरेली की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध थाना भदोखर पर मुकदमा अपराध संख्या-86/2022 धारा 457,380,411,307 भादवि व मुकदमा अपराध संख्या-87/2022 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे मुख्य आरक्षी उपेन्द्र कुमार थाना भदोखर आरक्षी अतुल कुमार थाना भदोखर आरश्री संजय यादव थाना भदोखर जनपद रायबरेलीआदि रहे।
रिपोर्ट : रामसुमेर









