देश को मिली पूरी तरह ‘कवच तकनीक से लैस’ तीसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस

Facebook
X
WhatsApp

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर राजधानी रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस तरह देश को तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली. अगली पीढ़ी की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात और महाराष्‍ट्र के बीच लोगों को सेवा प्रदान करेगी. इससे पहले रेल मंत्रालय ने अपने अधि‍कार‍िक फेसबुक पेज पर वंदे भारत ट्रेन की कुछ फोटो भी साझा की है और ल‍िखा है-वंदे भारत 2.0: गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार।

गांधीनगर कैप‍िटल रेलवे स्‍टेशन से मुंबई सेंट्रल तक दौड़ने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन को आज पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई. इस ट्रेन में की खास‍ियत यह है क‍ि यह पूरी तरह से ‘कवच’ तकनीक से लैस है, यह एक स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है जो दो ट्रेनों को टकराने से रोकती है।

इसके अलावा यह मेड इन इंडिया ट्रेन है, जिसे गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाया जाएगा. वंदे भारत से पहले वंदे मातरम को लांच किया जा चुका है. नई वंदे भारत एक्सप्रेस, सबसे बहुप्रतीक्षित नव निर्मित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है. गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल तक दौड़ने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन के संचालन से पहले दो अन्‍य नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही हैं. ट्रेन को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, इसका वजन 392 टन है. वजन कम होने के कारण यात्री तेज रफ्तार में भी ज्यादा सहज महसूस करेंगे।

यह ट्रेन के अंदर से इस तरह से ड‍िजाइन क‍िया गया है क‍ि ज‍िसमें दोनों तरफ यात्रियों को नीले रंग की आरामदायक सीट उपलब्‍ध होंगी. इसके साथ स्वचालित फायर सेंसर, सीसीटीवी कैमरे, वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड सामग्री, तीन घंटे का बैटरी बैकअप और जीपीएस सिस्टम जैसी सुविधाओं को लेकर काम हो रहा है।
जानकारी के मुताब‍िक यह ट्रेन 52 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसमें स्वचालित गेट है, चौड़ी खिड़कियां है और सामान रखने के लिए जगह भी ज्यादा है. किसी भी आपात स्थिति में लोको पायलट और ट्रेन गार्ड एक-दूसरे के साथ-साथ यात्रियों से भी आसानी से संवाद कर सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें