द‍िल्‍ली के पूर्व एक्‍साइज कम‍िश्‍नर और डीसी को सस्‍पेंड करने के आदेश, 11 अफसरों पर होगी कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

द‍िल्‍ली सरकार की नई आबकारी नीत‍ि को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है. केजरीवाल सरकार नई आबकारी नीत‍ि को लागू करने के बाद उसे वापस ले चुकी है. लेक‍िन अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. सूत्रों के मुताब‍िक केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों पर द‍िल्‍ली सरकार के तत्‍कालीन एक्‍साइज कम‍िश्‍नर आईएएस अरवा गोपी कृष्‍ण और दान‍िक्‍स अध‍िकारी तत्‍कालीन उपायुक्‍त आनंद कुमार त‍िवारी को न‍िलंब‍ित करने के आदेश द‍िए गए हैं।

वहीं बाकी अन्‍य 9 अध‍िकार‍ियों व कर्मचार‍ियों को द‍िल्‍ली के उप-राज्‍यपाल वीके सक्‍सेना (VK Saxena) के आदेशों पर चीफ सेक्रेटरी की ओर से न‍िलंबि‍त करने और प्रमुख अनुशासनात्‍मक कार्रवाई करने के आदेश द‍िए गए हैं. सस्‍पेंड क‍िए जाने वाले अध‍िकार‍ियों की एक ल‍िस्‍ट भी जारी की गई है।

LG कर चुके हैं मामले की CBI जांच कराने की स‍िफार‍िश
बताते चलें क‍ि द‍िल्‍ली के उप-राज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने प‍िछले द‍िनों आबकारी नीत‍ि के तहत जारी की कई शराब की दुकानों के पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की स‍िफार‍िश भी की थी।

द‍िल्‍ली पुल‍िस की EOW जारी कर चुकी है नोट‍िस
वहीं, इस मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस ने भी अपने स्‍तर पर इसकी जांच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. ईओडब्‍लू की ओर से 12 जुलाई को एक नोट‍िस भी जारी किया गया था. द‍िल्‍ली पुल‍िस ने नई लाईसेंस पॉल‍िसी के तहत जारी क‍िए गए शराब की दुकानों के नए लाईसेंस को लेकर पूरी ड‍िटेल तलब की. ईओडब्‍लू ने प्‍वाइंटवाइज सभी सवालों का जवाब पत्र र‍िसीव होने के तीन द‍िनों के भीतर मांगा था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें