मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का नया सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर इस शुक्रवार रिलीज हो रहा है. शो के ट्रेलर के बाद से ही फैंस में इस शो को लेकर खूब एक्साइटमेंट है. श्रीकांत के रूप में इस बार मनोज बाजपेयी प्राइवेट नौकरी करते नजर आने वाले हैं. इस सीरीज को रिलीज होने में अब भी दो दिन हैं लेकिन इसके ट्रेलर को देख 5 बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिस वजह से आप ये सीरीज जरूर देखेंगे।
नए सीजन के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे श्रीकांत ने TASC की नौकरी छोड़ दी और कॉर्पोरेट की नौकरी कर ली है. हालांकि, यह साफ है कि वह खुश नहीं हैं और काफी बोर भी नजर आ रहे हैं. उनकी परेशानी को अधिक बढ़ाने वाला है उनका मैनेजर जो सोचता है कि वह एक ‘कूल बॉस’ है।
सुचि और श्रीकांत की ‘बनावटी’ शादी:नए सीजन के ट्रेलर में, सुची और श्रीकांत, जिनके बीच एक रॉकी रिलेशनशिप है, एक मैरिज काउंसलर से मदद मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं. सुची अपनी शादी को दिखावा करार देने की हद तक चली जाती है. अब अपनी नई कॉर्पोरेट नौकरी के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सुची और श्रीकांत अपनी शादी को बचाने की कितनी कोशिश करते हैं।
जब कोई महान वर्क-बडीज़ का एक उदाहरण देने के लिए कहता है, तो जो नाम दिमाग में आते हैं वे श्रीकांत और जेके का है. इन दोनों के बीच अपराधों को सुलझाने और साथ ही मस्ती करने की एक अद्भुत साझेदारी है. श्रीकांत और जेके का ये मजेदार अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. जेके समझता है कि श्रीकांत अपनी कॉर्पोरेट नौकरी से नाखुश है और नए मामले पर कार्रवाई के बीच में उसके साथ शामिल होने के लिए उत्सुक है. टेंशन के माहौल में जेके और श्रीकांत की मस्ती माहौल को हल्का बना देती है।
साउथ की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी
द फैमिली मैन के नए सीजन में साउथ की सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी, श्रीकांत से बदला लेते हुए नर आएंगी. वह राजी का करैक्टर निभा रही हैं, जिसने ट्रेलर में अपनी कुछ मिनट की उपस्थिति के साथ ही काफी बज क्रिएट कर दिया है।
ट्रेलर से साफ है कि श्रीकांत अपने परिवार के साथ एक अलग तरह का रिश्ता साझा करते हैं. वह एक प्यारे पिता हैं लेकिन उनके बच्चों को इस बात की ज्यादा कदर नहीं है. श्रीकांत अपने परिवार के साथ हर पल खड़ा होने की कोशिश करता है. हालांकि उसकी नौकरी के चलते उसकी ये कोशिशें कम पड़ जाती हैं. नए सीज़न में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस सीज़न में अपने हास्यपूर्ण तरीके से अपनी नौकरी और परिवार के बीच संतुलन कैसे ढूंढते हैं।













