धामी के समर्थन में आज समर में उतरेंगे योगी, चंपावत उपचुनाव में करेंगे प्रचार

Facebook
X
WhatsApp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड के टनकपुर में आज चुनावी सभा करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा चुनाव में उतरने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ को भी मोर्चे पर लगाया है। उत्तराखंड के चम्पावत में 31 मई को विधानसभा का उप चुनाव होना है, जिसमें पुष्कर सिंह धामी भाजपा के प्रत्याशी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सरकारी जहाज से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर लैंड करने के बाद हेलिकाप्टर से टनकपुर के लिए रवाना होंगे। टनकपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। विधानसभा चुनाव में पराजय झेलने के बाद भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी को भारतीय जनता पार्टी ने चम्पावत से मैदान में उतारा है। विधानसभा उप चुनाव में वह चम्पावत से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह 2012 तथा 2017 में खटीमा से विधायक बने थे, लेकिन इस बार चुनाव हार गए। उनके समर्थन में योगी आदित्यनाथ टनकपुर के गांधी मैदान में विशाल सभा को संबोधित करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन स्थली जनपद चम्पावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चम्पावत वासियों की बड़ी ऊर्जा तथा इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण के लिए प्रेरणा प्रदान करती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें