धीरे धीरे मजबूती की ओर बढ़ रही है बछरांवा बिधान सभा मे काग्रेस

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं सभी पार्टियां वोटरों को अपने अपने पक्ष में करने के हर संभव प्रयास कर रही हैं इसी क्रम में विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा राघोपुर के कर्मगंज मे जनसभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी सुशील पासी ने उपस्थित जनसमूह को देख गदगद दिखाई दिए। ज्ञात हो कि विधानसभा बछरावां में अनेकों पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं किंतु इस समय विधानसभा की जो स्थिति है उसे देखते हुए लगता है कि सुशील पासी निश्चित तौर पर अबकी बार सफलता प्राप्त करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए सुशील पासी ने कहा कि भाजपा जुमले बाजों की पार्टी है इसमें नौजवान गरीब किसान सभी परेशान हैं मैं आपके क्षेत्र का एक कांग्रेस पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूं आप लोगों ने यदि मौका दिया तो हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि यह बेटा आप लोगों के विश्वास पर खरा उतरेगा आप दो कदम मेरी तरफ चलकर देखिए मैं 10 कदम आपकी तरफ से चलूंगा आगे उन्होंने कहा कि चुनाव के समय तरह तरह के लोग आएंगे और प्रलोभन देंगे आप सभी उनके बहकावे में मत आइएगा उनकी साड़ी उनके पैसे जरुर लीजिएगा लेकिन वोट कांग्रेश को ही दीजिएगा।

वहीं प्रबुद्ध लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग सुशील पासी का विरोध करते हैं कि उन्होंने ब्राह्मणों और ठाकुरों का अपमान किया मैं पूछना चाहता हूं की पूरी विधानसभा में कोई ऐसा व्यक्ति अपने रिश्तेदारों से पूछ ले और जानकारी कर ले कि मैंने किसी का विरोध किया हो या किसी को अपशब्द कहे हो कोई एक भी व्यक्ति आकर कह दे कि आपने ऐसा मेरे सामने कहा है तो मैं इस मंच से घोषणा करता हूं कि राजनीति से संयास ले लूंगा और चुनाव नहीं लड़ूंगा। फिलहाल लोगों का मानना है कि सुशील पासी सभी प्रत्याशियों पर भारी हैं और आगे भी भारी रहेंगे। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, दिनेश शुक्ला सदाशिव, तिवारी जुगुन तिवारी, सत्तार अहमद, भगवानदीन फौजी, मुनीर अहमद, बबलू, गोपाल तिवारी साहबदीन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें