नई बहू ने मुंह दिखाई में सांसद का लिफाफा लेने से किया इंकार, बोली- कुछ देना है तो सड़क बनवा दीजिए

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक नवविवाहिता ने मुंह दिखाई की रस्म अदायगी में सांसद सतीश गौतम से एक ऐसी मांग कर डाली। जिसकी सांसद ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। नवविवाहिता को जब सांसद मुंह दिखाई में लिफाफा दे रहे थे तो दुल्हन ने उसे लेने से इनकार कर दिया। यह देख सांसद ने कारण पूछा तो दुल्हन ने कहा कि अगर कुछ गिफ्ट देना ही चाहते हैं तो गांव की बदहाल सड़क को बनवा दीजिये। दुल्हन की बात सुनकर पहले तो सांसद सतीश गौतम मुस्कुराए फिर एक महीने के भीतर पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। गांव वाले अब दुल्हन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि नई बहू के कारण अब हमें कच्ची सड़क से मुक्ति मिलेगी।

आपको बताते चलें अलीगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम रविवार को तहसील खैर इलाके के गांव कसीसो में लाव लश्कर के साथ पहुंचे थे। जहां के रहने वाले नवीन शर्मा के पुत्र का पांच दिन पहले ही विवाह हुआ था। सांसद नवीन शर्मा की पुत्रवधू बबली को ही मुंह दिखाई और आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी सांसद ने जैसे ही दुल्हन को आशीर्वाद के साथ रुपयों का लिफाफा दिया तो दुल्हन ने लेने से साफ इनकार कर दिया। यह देख सांसद के साथ मौके पर मौजूद सभी ग्रामीण हैरान रह गए। सांसद ने दुल्हन से लिफाफा नहीं लेने का कारण पूछा तो उसने कहा कि अगर आप मुझे मुंह दिखाई में कोई तोहफा ही देना चाहते हैं तो गांव की कच्ची सड़क को पक्का करा दीजिये। यह सुनते ही सांसद पहले मुस्कुराए फिर कहा कि एक महीने के भीतर गांव की सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
भाजपा सांसद सतीश गौतम ने बताया कि वह खैर के गांव कसीसो गए थे। नवीन शर्मा ने बेटे की शादी में निमंत्रण भेजा था, लेकिन वह व्यस्तता के कारण शादी में नहीं जा सके। इसलिए शादी के बाद उनके घर पहुंचे थे। जहां दुल्हन बबली ने मुंह दिखाई में पक्की सड़क बनवाने का तोहफा मांगा है। एक महीने के भीतर सड़क बनवा दी जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें