कलर्स टीवी के बाल विवाह पर आधारित शो ‘बालिका वधू’ की सफलता को देखते हुए फिर से सीजन टू लाया जा रहा है. कुछ देर पहले ही शो के मेकर्स ने ‘बालिका वधू 2’ का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. आनंदी और जग्या की मासूमियत आज भी दर्शक नहीं भूले हैं. इस बार भी शो बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर ही बनाया जा रहा है।
प्रोमो की शुरुआत इस शो के थीम सॉन्ग से होता है, जिसे हम बैकग्राउंड में बजता सुन सकते हैं. फिर एक छोटी सी बच्ची तीन पहिए वाली गाड़ी चलाती दिखती है, तभी एक औरत बच्ची को देखकर कहती है कि कितनी सुंदर बच्ची है, इसके लिए तो नन्हा सा राजकुमार ढूंढना पड़ेगा. इसके बाद बैकग्राउंड में शो की थीम को बताने वाली आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जाता है कि बाल विवाह जो प्रथा आज भी समाज में जीवित. अब जिसको मिटाने के लिए जन्म लिया है एक नई आनंदी ने. शो का प्रोमो काफी दिलचस्प लग रहा है. इसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड भी लग रहे हैं।
आपकी नजरों ने समझा’ फेम एक्ट्रेस श्रेया पटेल और ‘बालवीर’ फेम वंश सयानी इस बार लीड रोल प्ले कर रहे हैं. ‘बालिका वधू 2’ भी पहले सीजन की तरह ही होगा, जहां बच्ची आनंदी की शादी कर दी जाती है और नए जीवन को अपनाने की दिक्कतें क्या-क्या होती हैं. नादानी वाले उम्र में रिश्तों के कॉम्प्लेक्स से जूझते हुए दिखाया जाएगा।
बालिका वधू के सीजन टू में रिद्धी नायक शुक्ला, केतकी दवे, सीमा मिश्रा, अंशुल त्रिवेदी, सुप्रिया शुक्ला भी हैं. हालांकि चैनल ने अभी तक लॉच डेट अनाउंस नहीं की है. लेकिन सूत्रों की माने तो अगस्त में इसे एयर किया जाएगा. ‘बालिका वधू’ ने 2008 से शुरू होकर सफलतापूर्वक 8 सालों तक लोगों का मनोरंजन किया. ‘बालिका वधू’ के अलावा ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘प्रतिज्ञा’ जैसे सीरियल फिर से लौट रहे हैं।









