नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस का लखीमपुर कूच आज, सिद्धू बोले- आशीष पर कार्रवाई नहीं हुई तो करूंगा भूख हड़ताल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी की ओर रवाना हुए। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर यदि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं लिया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो चुका है। इस काफिले में पंजाब कांग्रेस से लगभग सभी बड़े नेता शामिल हैं।

कई कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला सिद्धू के साथ है। बता दें कि अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ये एफआईआर बहराइच के जगजीत सिंह ने दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक आशीष उस कार में बैठा था जिसने किसाों को कुचला था। इसके अलावा आशीष के ऊपर गोलियां चलाने का भी आरोप है।इससे पहले दिन में, पंजाब कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की खिंचाई की और उन पर संविधान की भावना का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

यह मार्च मोहाली के एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से शुरू हुआ। बता दें कि मंगलवार को सिद्धू ने कहा था कि यदि गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह मार्च निकालेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें