नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का आज शपथ ग्रहण समारोह, ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों से बचने की दी सलाह

Facebook
X
WhatsApp

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह है। समारोह के चलते वीआईपी मूवमेंट रहेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से नई दिल्ली इलाके में कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि लोग सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई मार्गों पर आने से बचें। ऐसे में नई दिल्ली इलाके में सोमवार सुबह कुछ मार्गों पर जाम लगने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिला डीसीपी आलाप पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह है। ऐसे में लोग कौटिल्या गोल चक्कर, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग गोलचक्कर, अकबर रोड, गोल मेठी गोल चक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग, विजय चौक, के कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद, रफी मार्ग, रेलभवन गोल चक्कर, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, रायसीना रोड, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बचें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें