रायबरेली: थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सभी 42 वीर सपूतों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को सैकड़ों लोगों द्वारा कैंडिल मार्च गुरुबख्शगंज चौराहा तक निकालकर श्रद्धान्जलि दी गयी। पुलवामा आतंकी हमले की आज तीसरी बरसी हैं। 2019 में एक आतंकवादी हमले में देश ने CRPF के 40 वीर जवान को खो दिया था। आज पूरा देश उन वीर सपूतों के बलिदान को नम आंखों से याद कर रहा हैं। अमर शहीदों की कुर्बानी को हिंदुस्तान हमेशा याद करेगा। इस अवसर पर वीरेंद्र श्रीवास्तव(मिस्टर),अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा ,रत्नाकर, सुधांशु, श्यामबाबू, अंश, मयंक, अविराम, निखिल, अंकित, सिद्धांत, अनमोल, अभिषेक,सिद्धार्थ आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : राम सुमेर









