नवीन पटनायक ने मांगा सभी कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा, ओडिशा में बदलेगा पूरा मंत्रिमंडल

Facebook
X
WhatsApp

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों से इस्तीफा मांगा गया है। कहा जा रहा है कि सरकार सारे मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को प्रभार देगी। नए मंत्रियों के नाम गुप्त रखे गए हैं। सभी रविवार को ओडिशा के राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
ओडिशा में 2019 में विधानसभा चुनाव हुए थे। राज्य की कुल 146 विधानसभा सीटों में से नवीन पटनायक की पार्टी ने 113 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बंपर बहुमत पाया था। इसके अलावा बीजेपी 23, कांग्रेस 9 और लेफ्ट एक सीट जीती थी। वहीं एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई थी। ओडिशा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जरूरी आंकड़ा 74 है। इस लिहाज से नवीन पटनायक को प्रचंड बहुमत मिला था।

सबसे लंबे वक्त तक सीएम की लिस्ट में तीसरे नंबर पर
नवीन पटनायक के नाम पर सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री रहने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर होने का रिकॉर्ड है। 2000 में पहली बार नवीन के नेतृत्व में बीजू जनता दल की सरकार बनी थी। तभी से चुनाव दर चुनाव पटनायक ने मिसाल कायम की। 2014 और 2019 की प्रचंड मोदी लहर में भी ओडिशा में नवीन पटनायक ने भारी बहुमत से सत्ता हासिल की। बीजेडी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 44.7 फीसदी वोटों के साथ 113 सीटें जीतीं। वहीं 2014 के चुनाव में भी पटनायक ने 43.7 फीसदी वोटों के साथ 117 सीटों पर विजय पताका लहराई थी। देश में सबसे लंबे वक्त तक सीएम रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग (24 वर्ष) के नाम पर है। वहीं दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु हैं, जिन्होंने 1977 से 2010 तक यानी 23 सालों तक बंगाल की सत्ता संभाली। इस लिस्ट में नवीन पटनायक तीसरे नंबर पर हैं। बतौर सीएम अब तक उन्होंने 22 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

तोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भी नवीन पटनायक काफी चर्चा में आए। ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद इतिहास रचा था। इस जीत को भारतीय हॉकी के सुनहरे दौर की वापसी के रूप में देखा गया। लाखों खेलप्रेमियों ने हॉकी में फिर से जान फूंकने के लिए ओडिशा सरकार की दिल खोलकर तारीफ की थी। दरअसल ओडिशा सरकार ने साल 2018 में हॉकी इंडिया के साथ 5 साल का करार किया और सभी नैशनल टीमें- जूनियर, सीनियर, मेंस और विमिन के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की डील तय की थी। यह करार 2023 तक है। इसके अलावा ओडिशा सरकार वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग, रिहैब फैसिलिटी, प्रैक्टिस पिच और टूर्नामेंट्स के जरिए भी हॉकी को नया जीवन दे रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें