नांदेड /महाराष्ट्र : नितिन गडकरी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु और समृद्धि की प्रार्थना की

Facebook
X
WhatsApp

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री क्षेत्र माहूर की श्री रेणुका माता के चरणों में उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर के प्रवेश द्वार पर श्री रेणुका माता को महावस्त्र चढ़ाकर अभिषेक, महापूजा और महाआरती की गई। इस अनुष्ठान का पुजारी संदीप कन्नव और गणेश जगत द्वारा किया गया ।आपको बता दे साल 2009 में उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली थी। महाराष्ट्र से आने वाले गडकरी राज्य के लोक निर्माण मंत्री भी रह चुकें हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उनको सड़कों के विकास के लिए जाना जाता है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री रहते हुए देश में अच्छी और विश्वस्तरीय सड़कों का जाल बिछाने के काम में जुटे हुए हैं। उन्हें पार्टी में भरपूर प्यार और सम्मान दिया जाता है। हालांकि गडकरी ने भी विवादों को जन्म दिया है, लेकिन अपना मंत्री पद खोए बिना वो आगे बढ़ने में कामयाब रहे।

रिपोर्ट – संदीप टाकसाल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें