नाबालिग बच्ची से रेप और हत्या के मामले पर गृह मंत्रालय की दिल्ली पुलिस से बैठक

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 10 दिन के भीतर दो नाबालिग बच्चियों से बलात्कार का सामना आया है। पहले नांगल इलाके में नाबालिग से बलात्कार कर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को मयूर विहार इलाके में एक 6 साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। जिसके बाद गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक की है और दोनों केस के बारे में जानकारी ली है। मिनिस्ट्री की ओर से बताया गया है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में दोनों मामलों की सुनवाई होगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा है, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली के नांगल इलाके में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले तथा मयूर विहार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले की दिल्ली पुलिस के साथ समीक्षा की। दिल्ली पुलिस केस दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे इन मामलों की जल्द से जल्द सुनवाई शुरू हो सके। दोनों ही मामलों की दिल्ली की फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों में सुनवाई होगी

1 अगस्त को दिल्ली कैंट इलाके के पास नांगल गांव में करीब 9 साल की बच्ची को रेप करने के बाद उसकी हत्या कर देने और फिर पास के श्मशान घाट उसे चुपचाप जला देना का मामला सामने आया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नाबालिग बच्ची की मां के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में एक पुजारी और तीन अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम और तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में शमसान के पास ही बच्ची को इंसाफ की मांग को लेकर लगातार धरना चल रहा है।

नांगल के दस दिन बाद बुधवार (11 अगस्त) को दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक 6 साल की बच्ची से रेप किए जाने की घटना हुई है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 6 साल की बच्ची से रेप मामले में आईपीसी की धारा 376 एबी (12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें