नेता प्रतिपक्ष चुने गए अखिलेश यादव, सपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. शनिवार को सपा की विधायक दल की बैठक चल रही थी. इसमें फैसला हुआ है कि अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष बनेंगे. सपा ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. बता दें कि थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान होगा. बता दें कि बैठक के दौरान विधान मंडल दल का नेता भी अखिलेश यादव को चुना गया है.

बता दें कि आज लखनऊ में सुबह 11 बजे से ही समाजवादी पार्टी के चुने हुए विधायकों की बैठक चल रही थी. बैठक में नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने किया. जबकि इसका अनुमोदन आलम बदी ने किया. वहीं विधान मंडल दल के नेता का प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा. साथ ही विधान परिषद के लिए प्रस्ताव राजेंद्र चौधरी ने किया. मतलब साफ है कि अब सदन में अखिलेश यादव जनता का पक्ष रखेंगे.

आज लखनऊ में होने वाली इस बैठक के लिए बीते कई दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि नेता प्रतिपक्ष की कमान कौन संभालेगा. क्योंकि इसमें सबसे आगे शिवपाल यादव का नाम चल रहा था. हालांकि उन्हें इस बैठक में बुलाया भी नहीं गया. इस पर शिवपाल ने कहा कि वह दो दिन से बैठक का इंतजार कर रहे थे.गौरतलब है कि बीते दिन यानी शुक्रवार की योगी सरकार की नई कैबिनेट ने शपथ ली है. शपथ ग्रहण के अगले दिन ही यानी आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी नई कैबिनेट के साथ पहली बैठक की. इस बैठक में योगी मंत्रिमंडल ने बड़ा फैसला किया. कोरोना काल में शुरू की गई फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें