नेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित करे सरकार, PM केयर्स फंड के खर्च हों सार्वजनिक- कांग्रेस प्रवक्ता

Facebook
X
WhatsApp

कांग्रेस नेता श्रवण दोसाजु ने देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को देश में नेशनल हेल्थ इमरजेंसी घोषित करनी चाहिए. दोसाजु ने यह भी कहा कि सरकार को पीएम केयर्स और सीएम केयर्स (तेलंगाना) फंड में जमा हुए पैसों और उसके खर्च की जानकारी को सार्वजनिक करना चाहिए. उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशों के तहत देश में पार्टी कार्यकर्ता कोरोना संकट से जुड़े राहत कार्यों में लगे हुए हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता दोसाजु ने कहा, “कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद कर रहे हैं. फेस मास्क बांटने के अलावा जहां भी जरूरत पड़ रही है, हम वहां ऑक्सीजन सिलेंडर भी पहुंचा रहे हैं. साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करने में लगे हैं कि लोगों को अस्पतालों में बेड मिले और उनका उचित इलाज हो.”

पीएम केयर्स फंड को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति से लोग जूझ रहे हैं. उन्हें वैक्सीन नहीं मिल पा रही है. अस्पतालों में उन्हें बेड नहीं मिल रहा है, यहां तक कि दवाइयों की भी कमी है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैं सरकार से मांग करता हूं कि वे पीएम केयर और सीएम केयर फंड के इस्तेमाल के आंकड़ों को लोगों के सामने लाएं.”

इससे पहले सोनिया गांधी ने भी शनिवार को केंद्र सरकार से अपील की कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने को लेकर एक राष्ट्रीय नीति पर राजनीतिक सर्वसम्मति बनाई जाय. सोनिया गांधी ने एक वीडियो के जरिए कहा कि अब समय आ गया है कि केंद्र और राज्य सरकारें जागें और अपने कर्तव्यों को निभाएं. उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन सभी नागरिकों को मुफ्त में लगाई जानी चाहिए.

गरीब परिवार के खाते में 6 हजार रुपए दे सरकार- सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह हर गरीब परिवार के खाते में छह-छह हजार रुपए पहुंचाए, ताकि मौजूदा संकट से निपटने में उन्हें मदद मिल सके. उन्होंने जांच बढ़ाने और जरूरी दवाओं की काला बाजारी रोकने की अपील की. साथ ही युद्धस्तर पर अस्पतालों को ऑक्सीजन, मेडिकल और अन्य उपकरण मुहैया कराने का भी अनुरोध किया. उन्होंने अपनी जान खतरे में डालकर कोविड मरीजों का इलाज कर रहे सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सभी हेल्थ केयर वर्कर्स की तारीफ की.

भारत में शनिवार को कोरोना संक्रमण के एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 4 लाख से अधिक नए मामले आए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के 4,01,993 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,64,969 हो गई. देश में 3,523 और लोगों की मौत होने के बाद कोविड संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,11,853 हो गई. वहीं देश में एक्टिव केस की संख्या 32,68,710 पहुंच गई.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें