नोएडा में आवारा कुत्ते ने 20 मिनट में 25 लोगों को काटा! अस्पताल में कम पड़ गए इंजेक्शन

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश का जिला गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने बीस मिनट के अंदर 25 लोगों को काट लिया. सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मात्र 8 लोगों को ही रेबीज का टीका लग पाया. बाकी लोगों के अगले दिन का समय देकर वापस भेज दिया गया. जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

जारचा थाना प्रभारी ज्ञान सिंह का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर में जारचा के दादरी रेलवे रोड स्थित सब्जी मंडी के पास काफी दिनों से एक आवारा कुत्ता रहता है. पहले तो वो आते-जाते कुछ लोगों पर भौंकता रहता था. लेकिन धीरे-धीरे वो लोगों को काटने लगा. हालांकि इसकी शिकायत पर पहले भी उसे पकड़ने की कोशिश की गई थी. लेकिन भाग जाता है।

मात्र 8 लोगों को लग सका रेबीज की टीका
घटना के बाद बाजार में व्यापारी आशिक ने बताया कि दोपहर 3 बजे कुत्ते ने आतंक मचाना शुरू किया था. साढ़े तीन बजे तक कुत्ता बाजार में सबको दौड़-दौड़ा कर काटता रहा. लोग डंडे लेकर कुत्ते के पीछे दौड़ रहे थे, कुत्ता डर कर जीधर भी जा रहा था, लोगों को काट रहा था. वहीं जिन लोगों को कुत्ता ने काटा था, सभी को नजदीक के सीएचसी पर भेजा गया. जहां सिर्फ 8 लोगों को ही टीका लग पाया अन्य लोगों को अगले दिन आने को कहा गया. क्योंकि सीएचसी में रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक ही नहीं था. जिसके बाद लोगों ने काफी आक्रोश जताया है।

रेबीज इंजेक्शन की कमी को लेकर एक तरफ जहां लोग आक्रोशित हो रहे हैं वहीं, सीएचसी प्रभारी संजीव बताते हैं कि इस तरह की घटना बहुत कम होती है. आम तौर पर बीमार कुत्ते ही ऐसा करते है. इस तरह घटना कभी कभी होती है, इसलिए रेबीज इंजेक्शन के स्टॉक में कम थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें