नोएडा में कुत्तों का आतंक, सोसायटी में दो लोगों को नोच डाला

Facebook
X
WhatsApp

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसायटी में बुधवार को दो लोगों को कुत्ते ने काट दिया। सोसायटी के रेजीडेंट एक्शन कमेटी के सदस्य मितेश बेहार ने बताया कि सीनियर सिटीजन राज कपूर को सुबह टहलते वक्त कुत्ते ने झपटा मार दिया।

इसी में उनके घुटने और उंगली पर काटा है। उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके कुछ देर बाद ही हाउस कीपिंग में काम करने वाले प्रवीन कुमार को भी काट दिया। उनके गाल पर गहरा घाव आया है। इससे पहले भी सोसायटी में लगातार कुत्ते काटने की घटनाएं हो चुकी है।
कुछ समय पहली पार्क में एक लड़की को काट लिया था। उनको सात दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। घाव ज्यादा होने से प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी थी। इससे सोसायटी निवासियों में भय रहता है।

सोसायटी की कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को बाहर भेजते समय डर लगा रहता है। वह इसको लेकर पहले भी शिकायत कर चुकी है। सोसायटी में आवारा कुत्तों को खाना न खिलाए जाए, जो निवासी खिलाना चाहते हैं। वह सोसायटी से बाहर खिलाए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें