नोएडा में कैब ड्राइवर ने बाइक और गाड़ी समेत 7 लोगों को रोंदा, एक की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

नोएडा में बीती देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा है। इन सभी लोगों को एक अर्टिगा गाड़ी में सवार व्यक्ति ने जोरदार टक्कर मारी थी। अर्टिगा गाड़ी कैब है। जिसको रजनीकांत नामक एक व्यक्ति चला रहा था। रजनीकांत नशे में धुत था।
नोएडा पुलिस ने बताया कि, यह हादसा मंगलवार की देर रात को करीब 10:30 बजे नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथला मार्केट के पास हुआ है। रजनीकांत नामक व्यक्ति अपनी कैब अर्टिगा गाड़ी लेकर जा रहा था। रजनीकांत नशे में था। उसने लापरवाही के चलते एक सेंट्रो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल और सड़क पर चल रहे 3 लोगों में टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सेंट्रो गाड़ी में दंपति और बाइक पर सवार दंपति समेत 7 लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर पुलिस ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। बाकी गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में जांच पड़ताल के द्वारा पता चला है कि, कैब चालक रजनीकांत नशे में था। जिसकी वजह से उसने इस हादसे को अंजाम दिया है। पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर उसकी कैब को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें