नोएडा से लखनऊ तक आज तीखी धूप, कल से राहत के आसार

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के कई भागों में शुक्रवार को भीषण गर्मी के आसार जताए गए हैं। हालांकि, मौमस विभाग की ओर से उम्मीद जताई गई है कि शनिवार से प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरू होगी, इससे लोगों को राहत मिलेगी। अगले सप्ताह के शुरुआत में प्रदेश के तमाम इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में गिरावट देखने को मिलेगी। यूपी के लगभग तमाम शहरों में शुक्रवार की सुबह से ही लोगों को तेज धूप और उमस वाली गर्मी का अहसास हो रहा है।

नोएडा शहर में शुक्रवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। सबसे अहम यह है कि शुक्रवार को शहर में हवा का प्रभाव काफी कम दिखेगा। इससे लोगों को तीखी धूप के साथ बाहर में जलन का भी अहसास होगा। नोएडा में शनिवार को बादलों की आवाजाही शुरू होने के आसार हैं। लेकिन, शनिवार और रविवार को बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। एकाध स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। सोमवार को तेज बारिश की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद अधिकतम तापमान के 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

लखनऊ में शनिवार को बारिश के आसार
राजधानी लखनऊ में भी शुक्रवार को मौसम काफी गर्म रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। शनिवार को राजधानी में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके बाद अधिकतम तापमान के 38 डिग्री तक आने की उम्मीद है। मंगलवार तक राजधानी में बारिश का सिस्टम बना रहने की उम्मीद जताई गई है।

गाजियाबाद में 45 डिग्री जाएगा तापमान
गाजियाबाद में भी शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ने वाली है। सुबह से भारी मौसम के साथ तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। हवा नहीं चलने की स्थिति में लोगों को जलन वाली गर्मी का अहसास हो सकता है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में बादलों के आने के बाद भी शहर का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सोमवार को बारिश की संभावनाओं के साथ तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें