नोडल अधिकारी ने की अन्न महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी: अन्न महोत्सव को लेकर नामित किए गए नोडल अधिकारी विकास गोठलवाल ने बुधवार को डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारकों को निशुल्क राशन का वितरण बैग में किया जाएगा। वितरण कार्यक्रम सभी राशन की दुकानों पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा। आयोजन को भव्य रुप दिए जाने को लेकर सभी कार्डधारकों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। प्रत्येक दुकान पर नोडल अधिकारी इस आदेश के साथ तैनात किए गए हैं कि वह इस आयोजन का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि प्रत्येक दुकानों पर कम से कम सौ लाभार्थियों को प्रत्येक दशा में राशन अवश्य दिया जाए। कहा कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विकासखंड को सेक्टर में बांटते हुए बीडीओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसके अलावा एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट होंगे जो भ्रमणशील रहकर उसका अनुश्रवण करते रहेंगे और कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन कराना होगा।

कार्यक्रम को उत्सव को रुप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए टीवी सेट की व्यवस्था भी रहेगी। नोडल अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन किए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, एडीएम संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – सुधीर शर्मा

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें