पंजाब: अमरिंदर सिंह के घर के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन के बीच हिरासत में लिए गए सुखबीर सिंह बादल

Facebook
X
WhatsApp

शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार यानि आज सिसवां स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे।

बता दें कि अकाली दल की मांग है कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को तुरंत बर्खास्त किया जाए। इससे पहले सुखबीर सिंह ने चेतावनी दी थी कि यदि बलबीर सिंह सिद्धू को बर्खास्त नहीं किया गया तो अकाली दल 15 तारीख को सीएम आवास का घेराव करेगा। अकाली दल के प्रमुख बादल ने कोविड-19 रोगियों के लिए टीकों की बिक्री और मेडिकल किट की खरीद में कथित अनियमितताओं की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। पार्टी की नई सहयोगी बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसको लेकर विपक्षी दल सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते। अकाली दल ने अगले साल होने वाले चुनावों के लिए बसपा से गठबंधन कर लिया है। अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हमारी पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के लिए बसपा से गठबंधन कर लिया है और 2022 का चुनाव हम साथ मिलकर लड़ेंगे। बता दें कि पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं, जिनमें से अकाली दल 97 जबकि बाकी सीटों पर उसकी सहयोगी बसपा अपने उम्मीदवार उतारेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें