पंजाब कांग्रेस में घमासान: सीएम अमरिंदर पर सिद्धू के बयान से हाईकमान नाराज

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान की सुनवाई कर रही आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तीन सदस्यीय कमेटी नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से नाराज है। मंगलवार को सीएम अमरिंदर सिंह कांग्रेस की तीन सदस्यीय कमेटी के सामने पेश हुए। कमेटी ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के ऑफिस में सुनवाई की।

सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह ने असंतुष्ट विधायकों के काम में तेजी लाने को कहा। कमेटी ने अमरिंदर सिंह के कहा कि विधायकों की नाराजगी को दूर करना जरूरी है। राहुल गांधी और कमेटी दोनों नवजोत सिंह सिद्धू के उस बयान से खुश नहीं है जिसमें उन्होंने कहा था कि दो परिवार पंजाब में फायदा उठा रहे हैं। कमेटी और हाई कमांड का मानना है कि सिद्धू को सार्वजनिक बयान नहीं देना चाहिए।

एक तरफ जहां सीएम अमरिंदर सिंह कांग्रेस कमेटी के सामने पेश हुए थे वहीं सीएम के खिलाफ हाल ही में बयान देने वाले पंजाब कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह भी दिल्ली पहुंचे थे जहां प्रगट सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रगट सिंह ने कहा “मैने पहले से उठाए गए मुद्दों को फिर से दोहराया है।इन मुद्दों को हल किए जाने की जरूरत है। अगर कैप्टन अमरिंदर इसे हल करते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है।”

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में कई विधायक सीएम अमरिंदर सिंह ने नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस के बागी गुट की अगुवाई नवजोत सिंह सिद्धू कर रहे हैं। सिद्धू ने सीएम अमरिंदर सिंह के खिलाफ खुला मोर्चा खोला हुआ है। कभी बादल परिवार के खिलाफ खुलकर बोलने वाले सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को भी उसी तरह निशाने पर लिया है।

सिद्धू ने कहा था कि पंजाब में दो परिवार (बादल और अमरिंदर सिंह) ही फायदा उठा रहे हैं। सिद्धू ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार से इंटरव्यू में कहा था कि वह कोई शोपीस नहीं है जिसे सिर्फ चुनाव में इस्तेमाल किया जा सके है। माना जा रहा है कि सिद्धू के इस तरह सार्वजनिक बयानबाजी से पार्टी नाराज है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें