पंजाब के सीएम चन्नी ने की 53 लाख लोगों के बिजली बिल माफ करने की घोषणा

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब कांग्रेस में उठापटक का दौर जारी है। पहले मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दिया। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया। जिसके बाद चन्नी अपनी नई कैबिनेट के साथ काम करने में लगे ही हुए थे कि अचानक मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया। वहीं अब एक दिन बाद नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

सीएम चन्नी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार 53 लाख लोगों का बिजली बकाया भरेगी यानी की सरकार की ओर से 53 लाख लोगों का बिजली बकाया माफ कर दिया गया है। सीएम के मुताबिक पंजाब में 2 किलोवाट के कंज्यूमर 53 लाख है। जिसके बाद फैसला किया गया है कि 2 केवी वॉट तक के कंज्यूमर का बकाया सरकार की ओर से भरा जाएगा। चुनावी राज्य में यह ऐलान वहां की जनता के लिए बड़ी सौगात है।

बिजली बिल माफ करने की घोषणा के साथ सीएम चन्नी ने बताया कि बिजली की समस्या सबसे ज्यादा है। मैंने देखा है की बहुत लोग बिल ज्यादा आने के बाद जमा नहीं करवा पाए है, जिससे वह अंधेरे में रहने पर मजबूर है। ऐसे लोगों की परेशानी का समझते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसी के साथ सीएम ने कहा कि जिनका बिजली कनेक्शन बकाया बिल ना भरने के कारण काटा गया है, उनका दोबारा कनेक्शन बिना किसी फीस के किया जाएगा। जिस कनेक्शन फीस की बात हो रही है उस फीस के 1500 रुपए भी सरकार की ओर से दी जाएगी।

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि हम इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन कर रहे हैं। वहीं पंचायत भी हमारी इस काम में मदद करेगी। हमारी कमेटी ऐसे लोगों का फार्म भरवाएगी जिनका बिजली बिल ज्यादा आया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की शपथ के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार किसानों के साथ है। हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे, जिसके बाद अपने वादे के मुताबिक यह उनका पहला कदम है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें