पंजाब चुनाव को लेकर केजरीवाल का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो 24 घंटे बिजली, बकाया माफ और 300 यूनिट मुफ्त

Facebook
X
WhatsApp

आम आदमी पार्टी पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। यह पार्टी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ आए। यहां केजरीवाल ने प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने पंजाब में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने की बात कही। केजरीवाल ने पंजाब में चुनाव जीतने पर हर पंजाबी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने पंजाब में 24 घंटे बिजली देने और पुराने सभी बकाया घरेलू बिल माफ करने का भी वादा किया।

आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बोले, “जब हमने 2013 में दिल्ली में पहली बार चुनाव लड़ा तो लोगों को बिजली के गड़बड़ी वाले बिल मिलते थे। सरकार पंजाब की तरह ही बिजली कंपनियों के साथ मिलीभगत कर रही थी। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली बेहद कम रेट पर उपलब्ध है। अब हमें पंजाब में भी यह करना है।” केजरीवाल ने कहा कि हम यहां 3 प्रमुख कार्य करेंगे। पहला, हम हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। दूसरा, सभी लंबित घरेलू बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और लोगों के कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे। तीसरा, 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी।”

दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी पंजाब में सबसे मजबूत मानी जाती है। यहां के पिछले विधानसभा चुनाव में आप ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी। आप का पंजाब में लोकसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन हुआ था। इस बार आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उनका प्रयास है कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी आप सरकार बनाए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें