पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में महंगा हुआ दूध, वेरका व अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना महामारी में लोगों को महंगाई की मार और झेलनी पड़ेगी। पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के बीच आज दूध कंपनी वेरका और अमूल ने भी आधा लीटर के पैकेट पर एक रुपया बढ़ा दिया है। यानी अब दूध प्रति लीटर 2 रुपये महंगा मिलेगा। यह बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। वेरका पंजाब की, जबकि वीटा हरियाणा की दूध कंपनी है।

अमूल ने कल ही मूल्य बढ़ाने का ऐलान कर दिया था। दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। दूध रोजाना प्रयोग होने वाले पदार्थो में से है। चंडीगढ़ में अमूल और वेरका दोनों की कंपनियों के दूध की खपत ज्यादा होती है। इसके बाद वीटा का नंबर आता है, सभी कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाने के बाद लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया।

वेरका पंजाब के जीएम (मार्केटिंग) जेके गुप्ता ने कहा कि पिछले लंबे समय से इनपुट कास्ट में लगातार इजाफा हो रहा था। इसमें सबसे अहम महंगाई दुग्ध उत्पादों के खर्च में बढ़ोतरी से दाम बढ़ाए जाना था। वेरका की ओर से प्रक्रयोरमेंट के दौरान तीन बार दाम बढ़ाए जा चुके हैं। ऐसे में इनपुट कास्ट काफी बढ़ जाने के बाद दामों में इजाफा करना पड़ा।

कितना महंगा हुआ दूध (प्रति लीटर)

अमूल डायमेंड — 59 रुपये से 61 रुपये

अमूल गोल्ड — 55 रुपये से 57 रुपये

अमूल शक्ति — 49 रुपये से 51 रुपये

अमूल ताजा — 45 रुपये से 47 रुपये

वेरका गोल्ड — 55 रुपये से 57 रुपये

वेरका शक्ति — 49 रुपये से 51 रुपये

वेरका ताजा — 45 रुपये से 47 रुपये

वेरका स्लिमर — 39 रुपये से 41 रुपये

डेयरी मिल्क — 60 रुपये से 62 रुपये

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें