पटियाला में कर्फ्यू हटा, लेकिन मोबाइल इंटरनेट पर रोक, आइजी सहित एसएसपी व एसपी का तबादला

Facebook
X
WhatsApp

चंडीगढ़: खालिस्तान समर्थक संगठनों व हिंदू संगठनों के सदस्‍यों के बीच शुक्रवर को हुए टकराव के बाद पटियाला जिले में लगाया गया कर्फ्यूू शनिवार सुबह हटा लिया गया। शहर में आज स्थिति सामान्‍य हैं और स्‍कूल व विभिन्‍न प्रतिष्‍ठान भी खुले हुए हैं। इसके बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने आइजी समेत पटियाला के कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पटियाला रेंज के आइजी, वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (सीनियर एसपी) और एसपी के तबादले कर दिए हैं। उनकी जगह मुखविंदर सिंह छीना को नया आइजी, दीपक पारीक को नया एसएसपी और वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी बनाया गया है।

बता दें कि पटियाला में शुक्रवार शाम सात बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया था। शहर और जिले में कर्फ्यू के समय को तो नहीं बढ़ाया गया है, लेकिन प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।डीसी साक्षी साहनी ने पटियाला जिला में आज मोबाइल इंटरनेट सर्विस (2ॠ, 3ॠ ,4ॠ ,सीडीएमए) सभी एसएमएस, सभी डोंगल के इस्तेमाल पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को भी जिला प्रशासन ने सूचित कर दिया है। इस दौरान मोबाइल फोन पर वॉयस कॉल की सुविधा मुहैया रहेगी।
उल्लेखनीय है कि शहर में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे शिवसेना बाल ठाकरे की ओर से ‘खालिस्तान मुदार्बाद मार्च’ निकाला गया। खालिस्तान समर्थक शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के नेतृत्व में कुछ और संगठनों ने भी इसी समय विरोध में मार्च शुरू कर दिया। सुबह करीब 11 श्री काली देवी मंदिर के बाहर हिंदू सगंठनों के कार्यकतार्ओं और खालिस्तान समर्थक संगठनों के कार्यकतार्ओं का आमना-सामना हो गया।
तनातनी बढ़ने के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। हिंदू संगठन के सदस्यों का आरोप है कि पथराव की शुरूआत मंदिर के बाहर से गुजर रहे खालिस्तान समर्थक संगठन के कार्यकतार्ओं ने की। वहीं, खालिस्तान समर्थक संगठनों के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन पर मंदिर के भीतर से पथराव हुआ।

दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक पथराव चला। इस दौरान खालिस्तान समर्थक संगठनों के कुछ कार्यकर्ता ने तलवारों से हमला कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी (एसएचओ) करणवीर सिंह जख्मी हो गए। टकराव में कुल 20 लोगों को चोटें आई हैं।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नानक सिंह ने अपनी पिस्टल से पांच हवाई फायर किए। इसके बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई, तो उन्होंने एक पुलिसकर्मी को एके-47 से हवाई फायर करने को कहा। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। जिला प्रशासन ने दोपहर करीब एक बजे मंदिर को बंद कर दिया और इसे दोपहर करीब तीन बजे के बाद खोला गया।

पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) राकेश अग्रवाल व जिला उपायुक्त (डीसी) साक्षी साहनी ने श्री काली देवी मंदिर का जायजा लिया। स्थिति नियंत्रण में होने के बाद पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। सभी स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई।
आइजी ने बताया कि हिंदू संगठनों का मार्च आर्य समाज मंदिर से होते हुए शहर के अंदरूनी हिस्सों में निकाला जाना था, लेकिन अफवाह के कारण दो पक्ष मंदिर के पास इकट्ठा हो गए। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले काफी लोग पटियाला व अन्य जिलों से आए थे, जिसकी जांच की जाएगी। डीसी ने बताया कि शनिवार को दोनों संगठनों की बैठक बुलाई गई है, ताकि इस मामले को बातचीत से सुलझाया जाए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें