- पठानकोट अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर लदपालवा टोल प्लाजा हुआ पुलिस छावनी में तब्दील
- इंडो पाक सीमा के साथ लगते इलाको में भी पुलिस द्वारा बड़ाई गई सुरक्षा
- शरारती अंसरो पर नकेल कसने के चलते पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा
पठानकोट जो कि अति सवेंदनशील जिला है जिसके एक तरफ इंडो पाक बॉर्डर व दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर सीमा लगती है जिसको लेकर पुलिस को आये दिन सूत्रों के हवाले से कई तरह की इनपुट मिलती रहती है जिसको लेकर पुलिस की ओर से समय समय पर जिले में पूरी तरह नाकाबंदी की जाती है इसी के चलते आज पठानकोट पुलिस की ओर से जिले के अलग अलग जगहों पर कड़ी नाकाबंदी की गई जिस में पठानकोट अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर लदपालवा टोल प्लाजा को पुलिस द्वारा छावनी में तब्दील कर दिया गया हर आने जाने वाली गाड़ी को चेक किया गया इसके इलाबा इंडो पाक सरहद के साथ लगते इलाको में भी पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई तांकि किसी तरह का कोई शरारती आंसर किसी बारदात को अंजाम न दे सके, इस बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि शरारती अंसरो पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से जिले में हर तरफ सुरक्षा बड़ाई गई है तांकि को शरारती आंसर किसी बारदात को अंजाम न दे सके!
रिपोर्ट : भुपिंद्र सिंह









