पत्नी से झगड़ा हुआ तो मेट्रो के आगे कूदकर शख्स ने दी जान, नोएडा में ये सनसनीखेज मामला

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मेट्रो के आगे कूद कर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में कारण का जो खुलासा हुआ है, वह सनसनीखेज है। पत्नी से झगड़ा होने के बाद शख्स के मेट्रो के आगे कूदने की बात कही जा रही है। सोमवार की सुबह हुई इस वारदात के बाद नोएडा में घटना की खूब चर्चा हो रही है। नोएडा गोल्फ सिटी मेट्रो स्टेशन के पास यह घटना घटी है। नोएडा पुलिस ने मृतक का शव ट्रैक से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पत्नी से झगड़ा होने के बाद नोएडा की गोल्फ सिटी मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब 8:40 बजे की है। सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति की उम्र करीब 47 वर्ष है और उसकी पहचान राजेश के रूप में हुई है। वह हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है।

जांच में पता चला है कि राजेश अपनी पत्नी के साथ अपने घर जा रहा था। उसी समय गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर पति और पत्नी में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि राजेश ने सामने से आ रही मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राजेश सूरजपुर में स्थित एमआरएफ टायर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। मिली जानकारी के अनुसार राजेश ने गुस्से में आकर मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें