पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच दर्ज किए गए प्रकरण को रद्द करने की मांग,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Facebook
X
WhatsApp

प्रदेश भर में पत्रकारों के खिलाफ हो रही झूठी शिकायतों और उस पर पुलिस द्वारा बिना जांच के प्रकरण दर्ज करने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं उज्जैन पुलिस अधीक्षक के सभी थाना प्रभारियो सख्त निर्देश हैं कि बिना जाँच के पत्रकारों पर प्रकरण दर्ज न किये जाए लेकिन पुलिस अधीक्षक के आदेशों के बाद भी महिदपुर थाना प्रभारी द्वारा बिना जाँच के महिदपुर के पत्रकार अंकित जायसवाल पर प्रकरण कायम किया गया.पत्रकार समाजहित व भ्रष्टाचार के खीलाफ अपनी कलम चलाता आये है, उसमें दोषीयों द्वारा पत्रकारो को दबाने का कार्य अनुचित और झुठे आरोप लगाकर प्रकरण दर्ज करा दिया जाता है.जिसकी निष्पक्ष जांच हेतु जनर्लिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश “जम्प” संगठन के पत्रकार साथियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौपकर निष्पक्ष जांच की मांग की हैं।

10 जून को मुकेश ने पत्रकार अंकित की दुकान पर आकर अवैधानिक रूप से रुपयो की मांग की रुपये नही देने पर पत्रकार के साथ गाली गलौज करते हुए झूठा प्रकरण दर्ज करवाने की धमकी दी इसी मामले में महिदपुर अनाज व्यवसायियों द्वारा भार साधक अधिकारी को मुकेश पर कार्रवाई के लिये ज्ञापन दिया था जिससे बौखलाए मुकेश द्वारा पत्रकार अंकित पर शासकीय कार्य मे बाधा डालने का झूठा प्रकरण दर्ज करवाया। ज्ञापन देने जम्प खाचरोद इकाई के अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र भान सिंह देवड़ा, खाचरोद इकाई सदस्य के सुरेश जाटवा,गौरव कपुर, आदित्य पुरोहित, संदीप दावरे, कमल चौधरी, मनोज जोगदिया आदि पत्रकार साथी उपस्थित थे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें