परिवार नियोजन को लेकर विभाग करायेगा बाल पेटिंग , महत्वपूर्ण दिवसों को लेकर किया जायेगा जागरूक

Facebook
X
WhatsApp

मिर्जापुर:  परिवार नियोजन को लेकर जनपद में अब आधुनिक तरीके से जागरूकता पैदा की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग महत्वपूर्ण दिवसों पर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के कार्य क्षेत्र में वाल पेटिंग के जरिये जागरूकता पैदा करेगा। इसकी जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर वी0के0 भारती ने दी है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर वी0के0 भारती ने बताया कि विभाग द्वारा होने वाले महत्वपूर्ण दिवस अन्तराल दिवसए खुशहाल परिवार दिवसए नियत सेवा दिवस व सुरक्षित मातृत्व दिवस को लेकर क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जागरूकता पैदा करने के लिए जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रए 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा 263 सबसेन्टरों के क्षेत्र में आशा व प्रधान की मदद से बाल पेटिग कराने का कार्य किया जायेगा। इस सम्बन्ध में केन्द्रों प्रभारी चिकित्साधिकारीए आशा व प्रधान को विभाग की ओर से पत्र के माध्यम से भी अवगत कराया गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर राजीव सिंधल ने बताया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य यह बाल पेटिंग का कार्य कराया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग एवं समाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य इकाईयों पर लोगों को जागरूक करने वाली जानकारियां पोस्टर एवं दीवार लेखन के माध्यम से प्रदर्शित करने का काम किया जायेगा। ग्रामीण स्तर पर दीवाल लेखन के माध्यम से विभाग द्वारा आयोजित किये जाने वाले दिवसों सम्बन्धित जानकारी को लिखा जाना आवश्यक है। जिससे ग्रामीण स्तर के लोग इन दिवसों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी आसानी ले सके और उनका लाभ अधिक से अधिक लोग ले। इसके साथ ही बाल पेटिंग के माध्यम से मां व बच्चे के स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सम्बन्धी विषयों का स्लोगन लिखने का काम होगा। जिससे आसानी से सन्देश पहुंच जायेगा। इसके साथ विभाग में कार्यरत 2043 आशा के क्षेत्र में दो आशा संगिनी प्रत्येक माह के दिवसों में प्रधान की मदद प्रचार प्रसार करने का भी कार्य करेगी। इस कार्य के होने से स्वास्थ्य के प्रति लोग अधिक से अधिक जुड़ेगे और आवश्यकतानुसार सेवाओं से भी लाभान्वित होगे।

रिपोर्ट :  गौरव विश्वकर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें