पर्ल वी पुरी का रेप के आरोप पर छलका दर्द, बोले- ‘पिता को खोया, मां को कैंसर और फिर ये डरावना…’

Facebook
X
WhatsApp

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था. जिसके बाद एक्टर को मुंबई की वसई कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पर्ल की गिरफ्तारी के बाद एकता कपूर सहित टीवी के कई सितारे उनके सपोर्ट में उतरे. बीते 15 जून को एक्टर को मामले में जमानत मिल गई. लेकिन, एक्टर ने अभी तक मामले पर चुप्पी साध रखी थी. खुद पर लगे आरोपों पर अब पहली बार पर्ल वी पुरी ने अपनी बात रखी है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को डरावना बताया है।

पर्ल वी पुरी ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए रेप के आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है. पर्ल ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘जिंदगी अपने तरीके से लोगों के इम्तेहान लेती है. मैंने कुछ महीनों पहले अपनी नानी मां को खो दिया, उसके 17 दिन बाद अपने पिता को खोया. इसके कुछ दिनों बाद पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर मुझ पर ये डरावना आरोप. पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए डरावने सपने जैसे रहे. एक ही रात में मुझे अपराधी जैसा महसूस करने के लिए मजबूर कर दिया गया।

पर्ल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- ‘ये सबकुछ मेरी मां के कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच हुआ. इसने मेरे अंदर की सुरक्षा भावना को तोड़कर रख दिया है. मुझे बेबस कर दिया है. मैं अब भी शून्य महसस कर रहा हं. लेकिन, मुझे लगा कि यह समय है अपने दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों तक पहुंचने का, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया, मेरी चिंता की. मुझपर भरोसा रखने के लिए धन्यवाद. मैं सत्यमेव जयते पर भरोसा रखता हूं. मुझे कानून, देश के न्यायतंत्र और ऊपरवाले पर पूरा भरोसा है. कृप्या मेरे लिए दुआएं करते रहें।

दरअसल, पर्ल वी पुरी को 5 जून को एक नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. एक्टर पर पीड़िता के पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से रेप का आरोप लगाया था. एक्टर को 11 दिनों बाद जेल से बेल मिली है. पर्ल वी पुरी की गिरफ्तारी के बाद एकता कपूर, दिव्या खोसला कुमार, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, निया शर्मा और अनीता हसनंदानी जैसे सितारों ने उन्हें निर्दोष बताया था. वहीं एकता कपूर ने दावा किया था कि नाबालिग के पिता ने जानबूझकर पर्ल को फंसाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें