भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और सिंगर पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल देश में ही है बल्कि विदेशों में भी है. उनके गानों इंटरनेशल स्तर पर भी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. ऐसे में अब उनका एक दरियदिली वाला वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. जो कि दिल को छू जाने वाला वीडियो है. इसमें एक लड़की उनके पास आते ही रोने लगती है क्योंकि वो उनकी फैन होती है और अपने चहेते स्टार के पास खड़े होकर वो भावुक हो जाती है. एक्टर भी उस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
दरअसल, पवन सिंह पटना में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी दौरान एक बच्ची स्टेज पर आती है और वो उनसे मिलकर रो पड़ती है. वो खुद को पवन की डाय हार्ड फैंन बता रही थी. उसे ऐसा देख पवन ने पहले तो उसे शांत कराया और कहा कि ‘कभी-कभी खुशी के आंसू भी निकल आते हैं. आज इस बच्ची का जन्मदिन है, इसको बहुत सारी बधाइयां. गॉड ब्लेस यू.’ ऐसा पहली बार नहीं हुआ, क्योंकि पवन के फैंस दुनिया भर में हैं और वे उनके लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं.गौरतलब है कि पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आर के सिन्हा द्वारा होली मिलन समारोह में शामिल होने पटना आए थे. यहीं, उस लड़की ने मंच पर आकर अपनी खुशी का इजहार किया और रो पड़ी. पवन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उसके बर्थडे को यादगार बनाते हुए, उसके द्वारा कही दूसरी बातें भी मान ली. पवन की फैन फॉलोइंग यूं ही नहीं है. आज पवन सिंह ने भारतीय संगीत जगत में खासकर भोजपुरी भाषा मे एक अमिट लकीर खींची है, जिसके आस पास भी कोई नहीं है.









