पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, रांची में कल तक इंटरनेट सेवा बंद

Facebook
X
WhatsApp

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर जुमे की नमाज के बाद देश के अधिकांश शहरों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगहों पर तो प्रदर्शन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। इस क्रम में शनिवार को पश्चिम बंगाल में उपद्रवियों ओर पुलिस के बीच ताजा झड़प हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया। हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े। उधर झारखंड के रांची में जिला प्रशासन ने रविवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दिया है। यहां के 12 इलाकों में धारा 144 लागू है। बता दें कि रांची में विभिन्न धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है।

प्रयाराज के एसएसपी ने आज बताया, ‘मास्टरमाइंड जावेद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया, मामले में और भी मास्टरमाइंड हो सकते हैं। इस क्रम में असामाजिक तत्व पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नाबालिगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 29 क्रूर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट एंड NSA के तहत कार्रवाई की जाएगी। कल की घटना में कुछ लोगों ने नाबालिग बच्चों को आगे कर पुलिस पर पथराव किया।

– सहारनपुर में शुक्रवार के दिन हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 200 उपद्रवियों की पहचान कर ली है। सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमर ने बताया, ‘कल लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके क्रम में हमने चार FIR दर्ज की है। 48 लोग गिरफ्तार हुए हैं, कई धाराएं लगाई गई हैं। सोशल मीडिया और CCTV फुटेज के माध्यम से हमने 277 और लोगों को चिह्रित किया है।’

– प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने बताया है कि थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

हावड़ा के जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य के बनहरीशपुर जीपी (ग्राम पंचायत), पंचला जीपी, बेलदुबी जीपी, सुवरारा जीपी, देउलपुर जीपी, बिकिहाकोला जीपी, मानसतला, चेंगैल, निमदिघी, गंगारामपुर, बाजारपारा, फुलेश्वर सहित ज़िले के कई इलाकों में 13 जून सुबह 7 बजे तक धारा 144 लागू की गई है।

हावड़ा के पंचला बाजार में उपद्रवियों ने किया पथराव
पश्चिम बंगाल में आज फिर से पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प हुई है। यह घटना हावड़ा के पंचला बाजार में हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। बता दें कि हावड़ा में अब तक 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालात नियंत्रण में है लेकिन मानिटरिंग जारी है। इलाके में सैन्य बल की तैनाती की गई है ताकि व्यवस्था और कानून बाधित न हो। सीसीटीवी फुटेज व वीडियो की जांच की जा रही है इसके आधार पर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 27 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है और इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि कानपुर हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रांची में कई धार्मिक संगठनों ने बंद बुलाया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें