पहले होते थे दंगे, अब किसी की हिम्मत नहीं रथ यात्रा पर पत्थर फेंके: गृह मंत्री अमित शाह

Facebook
X
WhatsApp

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि एक समय था जब गुजरात में पिछली सरकार के राज में रथयात्रा के पावन पर्व के दौरान दंगे हुए थे और भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कार्यकाल तक गुजरात में रथ यात्रा पर पत्थर फेंकने की हिम्मत किसी में नहीं है।

शुक्रवार को गांधीनगर जिले के रुपाल में वरदायिनी माता मंदिर ट्रस्ट के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद संबोधन में शाह ने कहा कि रुपाल गांव महाभारत काल से इतिहास का साक्षी रहा है। यह वही वरदायीनी मंदिर है जहां पांडवों ने एक साल का अज्ञातवास पूर्ण किया,अपने शस्त्र छुपाए और वरदायिनी मां का आशीर्वाद लेकर असत्य औरअधर्म के सामने महाभारत शुरु करने का निर्णय किया था।

उन्होंने कहा कि वरदायिनी माता के इस बरसों पुराने मंदिर को प्रधानमंत्री मोदी ने ‘प्रसाद योजना’ में शामिल कर इसे पूरे देश के नक्शे पर रखने का काम किया है। प्रसाद योजना के तहत पूरे गांव में विकास होनेवाला है। इसके तहत विरासत के सभी स्थल को पुनर्जीवित कर बुनियादी ढांचे का विकास होगा।
शाह ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में एक साथ 210 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्य आरंभ हुए हैं। आने वाले वर्षों में रुपाल पूरे गुजरात और देश का यात्रा केन्द्र बनने के लिए जो भी जरूरी होगा वो उसे करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में देश के हर जिले में 75 तालाब बनाने की शुरुआत की है। इससे देश के भूगर्भ का जलस्तर बढ़ेगा और पर्यावरण में सुधार होगा। साथ ही पशु-पक्षियों को भी राहत मिलेगी और लोगों के लिए एक पर्यटन स्थल बनेगा।
आदर्श ग्राम योजना के तहत गांधीनगर के तीन गांवों को देश में एक से पांचवां स्थान मिला है। जिले में भी 75 नए अमृत सरोवर के अलावा सीएसआर फंड से 10 तालाब और बनेंगे। इस तरह इस जिले में कुल 85 तालाब नए बनेंगे और मुझे पूरी उम्मीद है कि इनसे इस क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें