पाखी हेगड़े ने सेलिब्रेट किया बेटी का बर्थडे, खूबसूरती के मामले में नहीं है किसी से कम

Facebook
X
WhatsApp

भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े  एक समय में सिनेमा की हिट हीरोइनों में शुमार की जाती थीं. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरियां बना ली थीं. अब वो भले ही फिल्मों से दूर हैं मगर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए काफी एक्टिव रहती हैं. यहां पर वो अपनी कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. ऐसे में अब पाखी ने बेटी आशना के बर्थडे सेलिब्रेशन  की तस्वीरें शेयर की है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनकी बेटी ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं.

पाखी हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर बेटी आशना के बर्थडे सेलिब्रेशन  की फोटोज, जो शेयर की हैं. इसमें वो दोनों बेटियों खुशी और आशना हेगड़े और उनके दोस्तों के साथ जमकर पोज दे रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने आशाने के लिए प्यारा सा नोट भी लिखा है, ‘हैप्पीस्ट बर्थडे टू माय डार्लिंग. आशना हेगड़े. मैं तुमको बताना चाहती हूं कि तुम मेरी जिंदगी की एंजल हो. काश कि केयरिंग, इमोशनल, ह्यूमन, सकारात्मक, समझदार, प्यार के काबिल, सुंदर, क्यूट, फनी, बबली और खूबसूरत हो, जो कि तुम हो. तुम जैसी भी हो मैं तुमसे प्यार करती हूं. अपने फैसले पर हमेशा भरोसा रखना और फैसले के साथ हमेशा खड़ी रहना. आगे बढ़ों मेरी बच्ची. दुनिया को खंगालो मैं तुम्हारे साथ हूं. हमेशा तुमको प्यार करती रहूंगी पाखी की फोटोज पर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी बेटी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस वेल विशर्स की लिस्ट में समर सिंह भी शामिल हैं. उन्होंने पाखी की पोस्ट पर कमेंट करके उनकी बेटी को बर्थडे विश किया है. इसके अलावा कई फैंस ने भी आशना को जन्मदिन की ढेर सारा विशेज भेजी हैं. उनकी तस्वीरों को महज कुछ ही देर में खबर लिखे जाने तक 35 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें