पीआरवी सिपाही पर लगाया नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप, लोगों ने शख्स की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

Facebook
X
WhatsApp

मथुरा में एक महिला ने डायल 112 के सिपाही पर गेस्ट हाउस में नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला के साथ आए लोगों ने सिपाही की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला वृन्दावन के एक गेस्ट हाउस का घटना अटल्ला चुंगी स्थित एक गेस्ट हाउस की है। कमरा नम्बर-201 में महोबा से आया हुआ श्रद्धालु परिवार ठहरा हुआ था। सुबह करीब सात बजे महिला बाथरूम में स्नान कर रही थी। महिला के मुताबिक उसे नहाते समय शक हुआ कि बाथरूम की खिड़की में मोबाइल रखा हुआ है। उसने तत्काल इसकी सूचना अपने साथ आये अन्य लोगों को दी।

उन्होंने बगल के टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया तो उसमें से डायल 112 पीआरबी 1916 पर तैनात सिपाही बाहर निकला। लोगों ने सिपाही अवनीश कुमार पर महिला का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया। उसके साथ हाथापाई भी की।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस गेस्ट हाउस में हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। महिला की शिकायत पर आरोपी सिपाही को कोतवाली ले जाया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि महिला द्वारा जो आरोप लगाये गए हैं। उसकी जांच कराई जा रही है। कांस्टेबल के मोबाइल की जांच की गई। उसमें ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। पूरे मोबाइल की जांच एक्सपर्ट से कराई जायेगी।

गेस्ट हाउस संचालक ने कहा प्रतिदिन आता हैं सिपाही गेस्ट हाउस संचालक गोलू पण्डित ने बताया कि कांस्टेबल अवनीश कुमार रोज ड्यूटी के बाद यहां नहाने के लिए आता है। फिर वृंदावन की परिक्रमा व मन्दिर दर्शन के लिये जाता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें